इस ब्लोग के एक पढ़नेवाले ने सुझाव दिया कि मैं एक पोस्टिंग हिन्दी में लिखूँ, तो यहाँ मेरी पहली कोशिश है |
कल दोपहर मैंने फ़िल्म "राजा हिन्दुस्तानी" देखी | यह फ़िल्म, आमीर ख़ान और करिश्म कपूर के साथ, बिलकुल "मसाला" है | "मसाला" कहकर मेरा मतलब है कि सब कुछ इस फ़िल्म में मिल-जुलकर है -- इश्क़ है, नाटक है, हिंसा है, और ज़रूर नाच-गाना है |
"राजा हिन्दुस्तानी" ख़राब फ़िल्म नहीं थी | लेकिन, अगर आप कोइ "मसाला" फ़िल्म नहीं देख चुके हैं, तो मैं सुझाव नहीं देती कि आप इस फ़िल्म के साथ शुरू करें | अगर आपको "बालीवुद" फ़िल्मों के लिये स्वाद नहीं हो, तो "राजा हिन्दुस्तानी" बहुत अजीब और बेवक़ूफ़ भी लगेगी |
लेकिन फ़िल्म तो मज़ेदार है, कभी कभी मीठी भी है | आमीर ख़ान मुझको हमेशा बहुत पसन्द है, और उसका "राजा" बहुत नेक है | फ़िल्म के गाने काफ़ी अच्छे हैं, ख़ास तौर पर "परदेसी परदेसी जाना नहीं", एक बहुत सुन्दर गाना | और फ़िल्म का राजनीतिक आर्थ, अमीर लोगों और ग़रीब लोगों के संबंध के बारे में, बहुत दिल्चस्प है |
इसको पढ़ने के लिये बहुत धन्यवाद | माफ़ कीजिए मेरे सरल विचारों के लिये | मैं बहुत-से हिन्दी शब्द नहीं जानती हूँ, तो पेचीदी चीज़ें हिन्दी में लिखना मुश्किल है | मैं तो अभी सीख रही हूँ !
A reader of this blog suggested that I write a posting in Hindi, so here is my first attempt.
Yesterday afternoon I watched the film "Raja Hindustani." This film, with Aamir Khan and Karishma Kapoor, is pure "masala." When I say "masala" I mean that it has everything mixed together - there is romance, drama, violence, and of course song and dance.
"Raja Hindustani" was not a bad film. But, if you have not already seen any "masala" film, then I would not suggest that you start with this film. If you do not have a taste for Bollywood films, then "Raja Hindustani" will strike you as strange or even stupid.
But it's an enjoyable film, sometimes even sweet. I always like Aamir Khan, and his character Raja is good and decent. The film's songs are quite good, especially "Pardesi pardesi jaana nahin," a very pretty song. And the film's political meaning, about the relationship of rich people and poor people, is very interesting.
Thanks you for reading this. Forgive me for my simple thoughts. I don't know very many Hindi words, so writing complex things in Hindi is difficult. I am still learning!

हिन्दी चिट्ठा संसार में आपका स्वागत् है...
नियमित लिखें यही आग्रह है...
Posted by: raviratlami | March 17, 2006 at 07:40 AM
जाल के हिन्दी जगत मे एक और ब्लोग, अच्छा लगा।
Posted by: मितुल | March 17, 2006 at 09:13 AM
मुझे तो लगा आपको बड़ी अच्छी हिंदी आती है पढ़ के तो ऐसा ही लगा...स्वागत है
Posted by: Readers-Cafe | March 18, 2006 at 11:45 AM
कार्ला जी, 'राजा हिन्दुस्तानी' की समीक्षा पढ़ कर ऐसा लगा कि आप तो काफ़ी अच्छी हिन्दी जानती हैं और आप नाहक ही हिन्दी में लिखने में संकोच कर रही थीं।
साथ ही यह कहना चाहूँगा कि आपकी लेखन-शैली भी बहुत बढिया है। इसलिए आपकी अन्य हिन्दी प्रविष्टियों (posts) का इन्तज़ार रहेगा।
Posted by: Pratik Pandey | March 20, 2006 at 11:22 AM